51 जगह घाव, टूटे हुए हाथ और सिर पर घातक चोट... डेढ़ साल के मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ दहल जाएंगे

केरल के तिरुवनंतपुरम में डेढ़ साल के मासूम अर्शिद की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से रूह कंपाने वाला खुलासा हुआ है। बच्चे के शरीर पर 51 चोटों के निशान और दोनों हाथ टूटे मिले हैं। पुलिस ने मां अखिला और उसके प्रेमी अश्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

केरल में एक मासूम बच्चे के साथ हुई हैवानियत ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं। राज्य के तिरुवनंतपुरम जिले में बीते 29 मई को दम तोड़ने वाले डेढ़ साल के बच्चे अर्शिद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगलवार को सामने आ गई है। इस रिपोर्ट ने लंबे समय से मासूम पर ढाए जा रहे जुल्मों की ऐसी खौफनाक दास्तान बयां की है, जिसे देखकर डॉक्टरों की आंखें भी नम हो गईं। डॉक्टरों के मुताबिक, मौत से पहले इस नन्हे बच्चे को कई हफ्तों तक बेहद बेरहमी से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। इस सनसनीखेज मामले में नेदुमंगाड पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे की मां अखिला और उसके लिव-इन पार्टनर अश्कर को गिरफ्तार कर लिया है। मृत मासूम अर्शिद, अखिला की पहली शादी से पैदा हुआ बच्चा था।

child death kerala news

सगी मां और प्रेमी ने मिलकर ली डेढ़ साल के मासूम की जान (सांकेतिक चित्र: iStock)

मासूम के शरीर पर शरीर पर मिले 51 घाव

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मासूम अर्शिद का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को उसके शरीर पर छोटे-बड़े कुल 51 जख्म मिले हैं। इन जख्मों में सिर पर लगी एक बेहद घातक चोट, शरीर के कई हिस्सों पर बाहरी घाव और अंदरूनी अंगों में भारी रक्तस्राव शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर बताया कि सिर की गंभीर चोट और आंतरिक चोटों के कारण ही इस मासूम की जान गई है। चिकित्सा विज्ञानियों के निष्कर्षों के मुताबिक, मौत से पहले के आखिरी दो से तीन हफ्तों के दौरान बच्चे पर लगातार जानलेवा शारीरिक हमले किए जा रहे थे। बच्चे के शरीर पर कुछ घाव बिल्कुल ताजा थे और कुछ पुराने, जो यह साबित करते हैं कि उसे एक लंबे समय से समय-समय पर प्रताड़ना का शिकार बनाया जा रहा था।

End of Feed