शहर

केदारनाथ जाने वाले ध्यान दें... मौसम की मार से तीन दिन थमी यात्रा, भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम के पूर्वानुमान के चलते तीन दिन के लिए केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। इस दौरान 12 से 14 अगस्त तक यात्रा थमी रहेगी। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

Image

केदारनाथ मंदिर (istock)

Photo : iStock

Kedarnath Yatra: उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा को लगातार मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। खराब मौसम के चलते एक बार फिर केदारनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए तीन दिन के लिए केदारनाथ यात्रा को रोक दिया है। साथ ही यात्रियों से इस समय केदारनाथ न आने की अपील की गई है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इतंजाम कर लिए हैं। साथ ही सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

12 से 14 अगस्त तक केदारनाथ यात्रा स्थगित

मौसम विभाग ने 12 से 14 अगस्त तक रुद्रप्रयाग समेत पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। जिसे देखते हुए केदारनाथ धाम यात्रा 12, 13 और 14 अगस्त तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्थगित किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग से मिले निर्देशों के बाद डीएम प्रतीक जैन ने जिले के सभी विभागों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया है। आपातकालीन हालात से निपटने के लिए वार्निंग सिस्टम का सफल परीक्षण भी किया गया। साथ ही नदी किनारे बसे लोगों से तुरंत सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की गई है।

आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने खास तैयारी की है। हाईवे के डेंजर जोनों में 24 घंटे जेसीबी और पोकलैंड मशीनों को तैनात किया गया है। जिससे रास्ता बाधित होने पर उसे तुरंत बहाल किया जा सके। पुलिस के साथ ही लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हुई हैं। नदी के जलस्तर पर भी पल-पल की नजर रखी जा रही है। इसके अलावा मौसम संबंधी अलर्ट विभिन्न माध्यमों से आमजन तक पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि हर नागरिक और श्रद्धालु सुरक्षित रह सके।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article