केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का भारी सैलाब, बढ़ती भीड़ और लंबे जाम ने बढ़ाई श्रद्धालुओं की चिंता; व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते 19 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग पर भीड़ का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भीमबली, लिनचोली और जंगलचट्टी जैसे क्षेत्रों में लग रहे लंबे जाम और अव्यवस्थाओं ने यात्रियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सुरक्षा प्रबंधों और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन पर व्यवस्थाएं मजबूत करने का दबाव बढ़ गया है।

Kedarnath Crowd: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा अपने चरम पर है, लेकिन बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच 19 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग पर व्यवस्थाएं दबाव में नजर आने लगी हैं। यात्रा मार्ग के कई हिस्सों में लग रहे लंबे जाम और अव्यवस्थाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे यात्रा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Kedarnath Crowd

केदारनाथ पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की कठिन परीक्षा!

वहीं तुंगनाथ धाम में यात्रियों के बीच मारपीट के वीडियो सामने आने से भी व्यवस्थाओं पर चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार भीमबली, लिनचोली, जंगलचट्टी सहित कई संवेदनशील स्थानों पर मार्ग अत्यंत संकरा होने के कारण यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। एक ओर हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर घोड़ा-खच्चर, पालकी एवं स्थानीय सेवा प्रदाताओं की आवाजाही से कई स्थानों पर भीड़ का दबाव बढ़ रहा है।

End of Feed