शहर

Kedarnath Dham: आवाजाही के लिए खुला केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग, 250 से ज्यादा मजदूरों ने ग्लेशियर काटकर किया तैयार

Kedarnath Dham: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में खास महत्व रखने वाली केदारनाथ धाम यात्रा दो मई से शुरू हो रही है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर संस्कृति एवं भाषा विभाग के सचिव और केदारनाथ यात्रा के प्रभारी सचिव युगल किशोर पंत ने गौरीकुंड से पैदल चलकर केदारनाथ धाम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Image

केदारनाथ धाम

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आवाजाही के लिये खुला केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग
  • बड़े-बड़े ग्लेशियर काटकर तैयार किया गया है मार्ग
  • शीतकाल में पैदल मार्ग पर जम गई थी भारी बर्फ

Kedarnath Dham: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में खास महत्व रखने वाली केदारनाथ धाम यात्रा दो मई से शुरू हो रही है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यात्रा शुरू होने से पहले रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने बर्फ से ढके केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग को आवाजादी के लिए खोल दिया है। बड़े-बड़े ग्लेशियरों को काटकर पैदा यात्रा मार्ग तैयार किया गया है।

ग्लेशियर को काटकर रास्ता तैयार

आगामी केदारनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए 20 दिनों में प्रशासन के 250 से अधिक मजदूरों ने जीतोड़ मेहनत कर बड़े-बड़े ग्लेशियरों को काटकर पैदल यात्रा मार्ग तैयार किया। रास्ता तैयार होने के बाद आवाजाही शुरू हो गई है। रास्ता शुरू होने के साथ ही जरूरी सामान जुटाए जा रहे हैं। साथ ही द्वितीय चरण के पुनर्निमाण कार्य भी शुरू होंगे।

जोरों पर चल रही तैयारियां

यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर संस्कृति एवं भाषा विभाग के सचिव और केदारनाथ यात्रा के प्रभारी सचिव युगल किशोर पंत ने गौरीकुंड से पैदल चलकर केदारनाथ धाम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार चार धाम यात्रा पर विशेष ध्यान दे रही है। एडवांस तैयारियों को देखते हुए राज्यस्तरीय अधिकारी विभिन्न धामों के मार्गों का जायजा ले रहे हैं ताकि कोई कमी न छूटने पाए और यात्रियों की एक सुगम और सफल यात्रा हो और वह एक अच्छा संदेश लेकर जाएं।

हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग

केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। 8 अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू हो जाएगी। गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से 9 कंपनियां हेलीकॉप्टर सेवाएं मुहैया कराने वाली हैं। 8 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से आप अपने लिए सीट की बुकिंग करा सकते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article