Katni News: कटनी स्टेशन पर बड़ा रेस्क्यू, ट्रेन से 163 नाबालिग बच्चों को बचाया गया; बाल तस्करी की आशंका

कटनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने पटना-पूर्णा एक्सप्रेस से 163 नाबालिग बच्चों को बचाया, जिन्हें बिहार से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में बच्चों को मजदूरी के लिए ले जाने की आशंका है।

Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर रातभर चले अभियान के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के जवानों ने पटना-पूर्णा एक्सप्रेस से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे करीब 163 नाबालिगों को बचा लिया। इस समूह में शामिल आठ लोगों को बिना टिकट और दस्तावेजों के यात्रा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कटनी पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र के जबलपुर डिवीजन के तहत भारत के सबसे बड़े रेलवे जंक्शनों में से एक है।

Crime

(सांकेतिक फोटो)

बिहार से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे नाबालिग

रेलवे सुरक्षा बल कटनी के निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक सूचना से पता चला है कि बच्चों को बिहार के अररिया क्षेत्र से महाराष्ट्र के लातूर ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरपीएफ को एक गुप्त सूचना मिली थी और जब इस बारे में संदेह पैदा हुआ तो पाया गया कि उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। सिंह ने कहा कि इसके बाद रात करीब 8.30 बजे संयुक्त बचाव अभियान चलाया गया, जो रविवार तड़के तक चला। उन्होंने बताया कि बचाए गए सभी लड़के छह से 13 वर्ष की उम्र के हैं।

End of Feed