कटिहार के बड़ी दुर्गा स्थान में दशहरा के मौके पर लगे मेले में ब्रेक डांस झूले से जुड़ा एक डरावना वीडियो सामने आया है। वीडियो में झूला शुरू होते ही उसके बॉक्स में बैठे एक व्यक्ति के नीचे गिरने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीट का लॉक ठीक से बंद नहीं होने के कारण यह घटना हुई। हालांकि, झूले की सीट टूटने की बात भी कही जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
राहत की बात यह है कि अब तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली है। घटना के बाद झूले के आसपास मौजूद लोगों ने हंगामा किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को किसी तरह नियंत्रित किया गया। फिलहाल, ब्रेक डांस झूले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
