करनाल में पार्किंग को लेकर बस और कार चालकों में भिड़ंत, बस के शीशे तोड़े, हिरासत में लिए गए दो युवक

Karnal News: करनाल में डिवाइन स्टार ढाबे के पास बस और कार चालकों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हो गया, जिसमें बस के शीशे टूट गए और एक यात्री घायल हो गया। घटना 17 अक्टूबर की रात की है, जिसके बाद बुटाना थाना पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की।

Karnal News: करनाल में 17 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे थाना बुटाना, जिला में सूचना प्राप्त हुई कि डिवाइन स्टार ढाबे के पास बस और निजी कार के चालकों के बीच झगड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही थाना बुटाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम को एक बस के शीशे टूटे हुए मिले। घटनास्थल पर सफेद रंग की मारुति बलेनो कार का चालक मोहित तथा उसका साथी सावन, दोनों निवासी जिला करनाल, मौजूद मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

Karnal News

कार को भी किया गया जब्त

पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी

थाना बुटाना पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ढाबे की पार्किंग में बस और कार चालकों के बीच पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते कहासुनी विवाद में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान मोहित ने बस के शीशे तोड़ दिए तथा बस में सवार एक यात्री को चोट लग गई। घटना के समय पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई थी। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है, जिसके बाद बस श्रीनगर की ओर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

End of Feed