कानपुर

चाची के भतीजे से थे अवैध सबंध, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो मौत के घाट उतार दिया

दो भतीजों से अवैध संबंधों को बचाए रखने और दुनिया से छिपाने के लिए कानपुर की एक महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो महिला ने सारी कहानी बयां कर दी। इस मामले में महिला और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

कानपुर में हत्या की अनोखी कहानी

Photo : Times Now Digital

रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबरें इन दिनों अक्सर ही सुनने को मिल जाती हैं। कानपुर में एक महिला के अपने भतीजों के साथ अवैध संबंध और इस पर पति की नाराजगी के बाद पति को मौत के घाट उतारने की खबर आपको पता ही होगी। इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। चलिए जानते हैं पूरी कहानी -

कानपुर जिले के साढ़ इलाके में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी, लेकिन हत्या की यह कहानी इतनी सीधी नहीं है। महिला ने पति की हत्या सिर्फ इसलिए की ताकि अपने अवैध संबंधों को छिपा सके। धीरेंद्र पासवान नाम के 32 वर्षीय ट्रैक्टर चालक, की पत्नी रीना के अपने दो भतीजों, सतीश और अभिषेक के साथ अवैध संबंध थे। यह मामला तब सामने आया जब धीरेंद्र ने रीना और सतीश को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

धीरेंद्र ने इस पर आपत्ति जतायी। जिसके बाद, रीना ने अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। 10 मई को, रीना ने धीरेंद्र के लिए खास भोजन बनाया और उसमें नींद की गोलियां मिला दीं। धीरेंद्र के सो जाने के बाद, रीना ने सतीश को बुलाया, लेकिन जब सतीश हत्या करने में डर गया, तो रीना ने खुद ही पति के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और रीना ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में FIR दर्ज की गई है। जांच के दौरान, रीना के मोबाइल से 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो भी मिले हैं, जो उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों को उजागर करते हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article