कानपुर

Kanpur News: अंधेरा होगा दूर, कैमरों से होगी निगरानी, इन प्रमुख स्थानों पर लगेगी एलईडी लाइट

Kanpur News: कानपुर को सेफ सिटी बनाने की तैयारी की जा रही है। सेफ सिटी परियोजना के तहत कई प्रमुख स्थानों पर एलईडी लाइट लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

Image

रोशन होगी कानपुर की सड़के

Photo : iStock

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। सेफ सिटी योजना के पहले चरण में लोगों की सुरक्षा और अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे के साथ सड़कों पर एलईडी लाइट भी लगाई जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि एलईडी लाइट और कैमरा लगाने के प्रमुख स्थलों का चयन किया गया है। अब, कानपुर में भी लोग बिना डर के घूम सकेंगे और लाइट होने से अंधेरा भी दूर हो जाएगा। आइए आपको उन स्थानों के बारे में बताएं, जहां एलईडी लाइट लगाने की तैयारी की जा रही है।

एलईडी लाइटों से रोशन होंगे रास्ते

जानकारी के अनुसार, कानपुर सेफ सिटी परियोजना के तहत लगने वाली लाइटों पर करीब दो करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जानकारी के अनुसार इस योजना के प्रथम चरण में लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। 60 प्रतिशत स्थानों पर लाइट लगाई जा रही है। इन सड़कों पर गहरा अंधेरा रहता है। महिलाओं के लिए ये सबसे बड़ी परेशानी है। महिलाओं और अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कानपुर के मार्गों को प्रकाशित करने के लिए 30 प्रमुख स्थानों को चुना गया है, जो इस प्रकार है-

इन प्रमुख स्थानों पर लगेगी लाइट

सेफ सिटी बनाने की तैयारी में कानपुर के 30 स्थानों पर नगर निगम एलईडी लाइट लगाने की तैयारी कर रही है। प्रमुख स्थान इस प्रकार है-

  • डिप्टी पड़ाव चौराहा से संगीत टाकीज
  • आचार्य नगर से जरीब चौकी
  • मनोज इंटरनेशनल पीएसी मोड़ श्यामनगर से चाणक्यपुरी
  • सीओडी ब्रिज से बुनकर नगर
  • बुनकर से सुजातगंज
  • सुजातगंज से रामलीला पार्क तक
  • बारादेवी चौराहा से जूही डिपो
  • पापुरल धर्मकांटा से नंदलाला चौराहा
  • रामचंद्र चौराहा से खेड़िया चौराहा
  • पनकी से कल्याणपुर
  • कल्याणपुर से विजय नगर
  • जबल पुलिस से नीरझीर चौराहा
  • अफीम कोठी से बेसिक प्राइमरी स्कूल तक
  • शास्त्री चौक से हरमिलाप स्कूल

कैमरे से होगी निगरानी

कानपुर के कई स्थानों पर कैमरे भी लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा सके। साथ ही साथ अन्य संग्दिध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सके। इन कैमरों को सीधा स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा। ताकि हर गतिविधि की रिकॉर्डिंग की जा सके।

सेफ सिटी योजना में मिलेगी ये सुविधा

कानपुर को सेफ सिटी बनाने की तैयारी की जा रही है। इस योजना को पूरा करने के लिए कई व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार सेफ सिटी के तहत 650 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके अलावा विभागों, विद्यालय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर और परिसर आदि में लगे कैमरों को स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल से जोड़ा गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए तीन पिंक चौकी बनाने की भी तैयारी की जा रही है। इसके अलावा महिलाओं के लिए पिंक शौचालयों और फीडिंग सेंटर का भी निर्माण किया जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article