Jalaun: मींदोज हुआ निर्माणाधीन 2 मंजिला मकान, जमीन धंसने से हुआ हादसा, सामने आया Video

Jalaun: यूपी के जालौन में निर्माणाधीन दो मंजिला मकान देखते ही देखते ढह गया। अधिक पानी के कारण जमीन धंसने लगी थी, जिस कारण मकान जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक निर्माणाधीन मकान ढहने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जालौन के उरई में नया बस स्टैंड करसान रोड पर एक निर्माणाधीन दो मंजिला मकान चंद सेकेंड में जमींदोज हो गई। इस मकान का निर्माण कार्य होली त्योहार के चलते बंद था। यही कारण रहा कि मकान के ढहने के दौरान यहां मजदूर नहीं थे। इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

जमीन धंसने की वजह से हुआ हादसा

दो मंजिला मकान ढहने की घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मकान कुछ ही सेकंड में पूरी तरह से ढह गई। बताया जा रहा है कि मकान के ढहने का कारण मकान के बगल में जमा हुआ अधिक पानी था। पानी की वजह से मिट्टी धंस गई। इससे मकान के पिलर कमजोर हो गए और पूरी इमारत जमींदोज हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि निर्माण कार्य चल रहा होता, तो यह एक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी। होली के त्योहार के कारण काम बंद होने से कोई बड़ी अनहोनी टल गई और एक बड़ा हादसा होने से टला।

End of Feed