Jhansi: झांसी में हुई दो डीजे वालों की आपस में भिड़ंत, मौके पर किया पुलिस ने गिरफ्तार

Jhansi: झांसी के मऊरानीपुर में दो डीजे मालिकों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को हिरासत में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

Jhansi: झांसी के मऊरानीपुर में दो डीजे वाले आपस में भिड़ गये और जमकर हंगामा हुआ। घटना के दौरान हुए हंगामे और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों पर कार्यवाही कर रही है।

Two DJ owners clashed together in Jhansi

झांसी में दो डीजे मालिक आपस में भिड़े

बताया गया कि दोनों डीजे वाले आपस में रिश्तेदार हैं और उनमें प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। रात को दोनों डीजे वाले आमने-सामने आ गये तो कहासुनी हो गयी। इसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई और एक पक्ष ने डंडे से डीजे में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

End of Feed