कानपुर

Jhansi Accident: शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, अज्ञात वाहन से कार की टक्कर, पति-पत्नी की मौत

यूपी के झांसी जिले में शादी समारोह से लौटते हुए एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Accident News

झांसी सड़क हादसा

Jhansi Road Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसा एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ है। जानकारी के अनुसार, झांसी जिले में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डीएन मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब सवा छह बजे मौठ थाना क्षेत्र में नारायण ढाबे के सामने कानपुर राजमार्ग पर झांसी की तरफ आ रही एक कार को विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी। मिश्रा के मुताबिक, हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम ने कार में फंसे पति-पत्नी को किसी तरह बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र मौठ ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विवाह समारोह से लौटते हुए हादसा

मिश्रा के अनुसार, मृतक दंपति की पहचान मडौरा (बड़ागांव) निवासी अनिल कुशवाहा और विनीता कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अनिल और विनीता सोमवार रात मौठ में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार सुबह मडौरा लौट रहे थे, तभी वे हादसे के शिकार हो गए। मिश्रा के मुताबिक, टक्कर के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। कानपुर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article