Fatehpur Train Accident: फतेहपुर में टकराई दो मालगाड़ियां, इंजन सहित गार्ड डिब्बा हुआ डिरेल, अप लाइन बाधित

Goods Train Accident in Fatehpur :फतेहपुर में एक खड़ी माल गाड़ी के पीछे से दूसरी मालगाड़ी टकराने से इंजन सहित गार्ड डिब्बा पटरी से उतर गया। इस घटना के कारण अप लाइन बाधित हो गई। इस हादसे में दोनों लोको पायलट को मामूली चोटें आई हैं।

Fatehpur Train Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मंगलवार को दो मालगाड़ियों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोको पायलट के घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक एक गाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी, तभी दूसरी गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक मालगाड़ी के डिब्बे से बाहर उतर गए। इस हादसे के कारण इस कारण अप लाइन बाधित हो गई।

लोको पायलट को झपकी आने के कारण हादसा

एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि फतेहपुर के खागा के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। लोको पायलट को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोको पायलट घायल हुए हैं। उन्हें मामूली चोट आई है। उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ट्रैक को क्लियर करवाया जा रहा है। हादसा कानपुर-फतेहपुर के बीच खागा के पास कुकरा गांव में हुआ।

End of Feed