Ayodhya News: सरयू नदी में नहाने गए थे छह दोस्त, तीन की डूबने से हुई मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 10, 2024, 04:44 PM IST

रामलला के दर्शन करने आए छह युवक सरयू नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तीन युवक नदी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। सभी कानपुर से अयोध्या आए हुए थे।

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए कानपुर से आये एक नाबालिग समेत तीन युवकों की रविवार सुबह सरयू नदी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है।

youth drowning

सरयू में डूबने से तीन की मौत।

सरयू में नहाते वक्त तीन डूबे

अयोध्या के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर के रहने वाले रवि मिश्रा (20), प्रियांशु सिंह (16) और हर्षित अवस्थी (18) राम मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या आए थे। उन्होंने बताया कि दर्शन से पहले सभी दोस्त सरयू नदी में नहाने चले गये।

End of Feed