कानपुर

Kanpur Metro: नवंबर से नौबस्ता तक, जुलाई सेंट्रल तक; UPMRC मेट्रो का कराएगी सफर

Kanpur Metro Update(कानपुर मेट्रो लेटेस्ट न्यूज़): कानपुर साउथ के लोग इस साल के अंत तक मेट्रो का सफर कर सकेंगे। यूपीएमआरसी ने नवंबर माह तक नौबस्ता मेट्रो चलाने की डेडलाइन तय की है।

Image

Kanpur Metro: नवंबर से नौबस्ता तक, जुलाई सेंट्रल तक; UPMRC मेट्रो का कराएगी सफर

Kanpur Metro Update(कानपुर मेट्रो लेटेस्ट न्यूज़): कानपुर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब आईआईटी से लेकर मोतीझील के बीच संचालित मेट्रो को जुलाई माह से कानपुर सेंट्रल तक खोल दिया जाएगा। इसके अलावा यूपीएमआरसी नवंबर माह तक दक्षिण कानपुर को भी मेट्रो से जोड़ देगा। अधिकारियों के मुताबिक, नवंबर माह से नौबस्ता तक मेट्रो चलाने की तैयारी है। इसके लिए कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बचे हुए सेक्शन को निर्धारित समय में पूरा करने की योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के मुताबिक, रावतपुर से डबल पुलिया तक कॉरिडोर-2 में निर्माणाधीन भूमिगत सेक्शन के काम को भी शुरू कर दिया गया है। वहीं, एलिवेटेड मेट्रो डबल पुलिया से बर्रा-8 तक निर्माण किया जाएगा। मार्च 2026 तक कॉरिडोर-2 में मेट्रो चलाए जाने का प्लान है।

मेट्रो ट्रेन

मेट्रो ट्रेन

सुरंग में चलेगी मेट्रो

जानकारी के मुताबिक, तात्या टनल बोरिंग मशीन (TBM) ने 13 मार्च को मकरावटगंज से 420 मीटर दूर चुन्नीगंज भूमिगत मेट्रो तक डाउन लाइन सुरंग का निर्माण पूरा लिया गया है। इस तरह से मकरावटगंज से नयागंज भूमिगत मेट्रो तक अप और डाउन मेट्रो लाइन के लिए सुरंग का निर्माण पूरा हो गया है। चार किमी लंबे इस भूमिगत रूट चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा और नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य अपने अंतिम दौर में है। यह मेट्रो मकरावटगंज से भूमिगत सेक्शन में प्रवेश करेगी।

यहां भूमिगत कार्य जारी

यूपीएआरसी का कहना है कि मोतीझील के बाद नौबस्ता जा रही मेट्रो इसी सुरंग के जरिए भूमिगत भेजी जाएगी। इसके अलावा कानपुर सेंट्रल से नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो सुरंगों का निर्माण भी अगले महीने पूरा कर लिया जाएगा। चुन्नीगंज और नयागंज के बीच का मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक बताया जा रहा है। कॉरिडोर-1 के सेंट्रल ट्रांसपोर्ट नगर भूमिगत सेक्शन और बारादेवी-नौबस्ता उपरिगामी सेक्शन पर भी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अगर, तय समय सीमा में इसका निर्माण कार्य पूरा होता है तो इन लाइन पर नवंबर माह से मेट्रो दौड़ेगी।

मेट्रो ट्रेन

मेट्रो ट्रेन

कानपुर सेंट्रल में इंटर चेंजिग होगी आसान

यूपीएमआरसी ने बताया कि हमीरपुर रोड में निर्माणाधीन एलिवेटेड मेट्रो स्थल की ग्रीनबेल्ट में दबे चैंबर ऊंचे करने का प्लान है। इससे सीवर लाइन की सफाई में कोई व्यवधान नहीं उत्पन्न होगा। वहीं, जूही से नौबस्ता तक मेट्रो रूट पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे इन क्षेत्रों में आने जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी। वहीं, मेट्रो का कार्य पूरा होने से सेंट्रल पर इंडियन रेलवे के लिए इंटरचेंज में आसानी होगी। वहीं, शहर के जाम से मुक्त होकर शहर के इस छोर से उस छोर जाने में सहूलियत होगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article