Kanpur: अब 40 मिनट में पूरा होगा कानपुर से लखनऊ का सफर, 110 किमी की स्पीड से दौड़ेंगी ये ट्रेनें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 12:56 PM IST

Indian Railway: कानपुर से लखनऊ जाना और भी आसान होगा। कानपुर से लखनऊ का सफर 40 मिनट में पूरा हो जाया करेगा। जुलाई से रेल यात्रियों को लिए यह राहत मिलेगी। स्वर्ण शताब्दी समेत 16 ट्रेनें कानपुर से लखनऊ 40 मिनट में पहुंच सकेंगी। इस रूट पर सिग्नल और ट्रैक उच्चीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर से लखनऊ जाना होगा और अभी आसान
  • 40 मिनट में पूरा होगा सफर, इन ट्रेनों की बढ़ेगी स्पीड
  • युद्धस्तर पर चल रहा सिग्नल और ट्रैक उच्चीकरण का कार्य


Indian Railway: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से राजधानी लखनऊ का सफर स्वर्ण शताब्दी समेत 16 ट्रेनें 40 मिनट में पूरा करा सकेंगी। इसके लिए जुलाई माह तक का और इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे की मिशन रफ्तार योजना से यह संभव होगा। पहले चरण में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की गति 80-90 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 110 किमी की जाएगी। इसके बाद कुछ ट्रेनों के कोच बदलकर रफ्तार 130 किमी तक कर दी जाएगी। आपको बता दें कि रेलवे ने मिशन रफ्तार में दिल्ली-हावड़ा और कानपुर-लखनऊ ट्रैक को भी शामिल किया है। प्रथम चरण में कानपुर से लखनऊ और दिल्ली से प्रयागराज शामिल है।

kanpur indian railway

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत

कानपुर सेंट्रल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक संतोष त्रिपाठी के अनुसार, लखनऊ रूट के दो स्टेशनों को रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया है। इस रूट पर सिग्नल और ट्रैक उच्चीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

End of Feed