कानपुर

Shahjahanpur Accident: शाहजहांपुर दर्दनाक सड़क हादसा, दो ट्रकों के बीच दबने से 2 युवकों की मौत

Shahjahanpur Accident: यूपी के शाहजहांपुर जिले में दो ट्रक के बीच दबने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

शाहजहांपुर दर्दनाक सड़क हादसा

Shahjahanpur Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां दो ट्रकों के बीच मोटरसाइकिल सवार दो लोग आ गए। ट्रक के बीच में दबने से दोनों युवकों की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की गई।

दो ट्रक के बीच दबने दो युवकों की मौत

पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने मंगलवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली मोड़ से आगे, एक मोटरसाइकिल बरेली की ओर जा रही थी, जिस पर दो युवक सवार थे। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल के आगे एक ट्रक जा रहा था और एक ट्रक उसके पीछे था। मोटरसाइकिल दो ट्रकों के बीच में थी।

इसी बीच, सम्भवत: आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी आयु 28 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article