कानपुर

गैरकानूनी गतिविधियों पर रहती इनकी नजर, जेल का डर दिखा मोटी रकम वसूलकर फरार हो जाता फर्जी STF गैंग

कानपुर में पुलिस ने एक फर्जी STF गैंग को पकड़ा है। यह गैंग लोगों को कानून का डर दिखाकर उनसे अवैध वसूली करता था। पुलिस ने गैंग के चार पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को एसटीएफ टीम का हिस्सा बताकर लोगों को भ्रमित करते थे।

Image

कानपुर में फर्जी STF कर्मी गिरफ्तार (फोटो - AI Image)

कानपुर में एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ हुआ है, जिसकी नजगर गैरकानूनी कामों पर रहती थी। यह गैंग कोई और नहीं बल्कि फर्जी STF गैंग है। कानपुर पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिसकर्मी बनकर यह गैंग गैरकानूनी गतिविधियां करने वाले लोगों से अवैध वसूली करता था। इस गैंग की खास नजर उन जगहों (जैसे होटल, पब, बार) पर होती थी, जहां गैरकानूनी गतिविधियां होती थीं। फिर यह गैंग वहां फर्जी छापेमारी करता था।

गैंग के सदस्य खुद को STF या SOG टीम का हिस्सा बताकर लोगों को डराते और उनसे मोटी रकम वसूल कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने इस गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक होमगार्ड और एक पीआरडी में तैनात महिला शामिल है।

गैंग का सरगना एक ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर अजीत यादव है, जो अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी के अनुसार थाना रावतपुर और सर्विलांस टीम ने इस गैंग को पकड़ा है। गैंग के सदस्य लोगों को पकड़कर दो गाड़ियों में बैठाकर घुमाते थे और जब वसूली की रकम मिल जाती थी तो उन्हें छोड़ देते थे।

इस गैंग के खिलाफ पहले से ही 6-7 मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में इस गैंग ने कई होटलों में छापेमारी कर प्रेमी युगलों से भी वसूली की थी, जिसके बाद पुलिस ने इस फर्जी गैंग की तलाश तेज कर दी थी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!