कानपुर आ रहे PM मोदी, कानपुर सेंट्रल मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी; 2 पावर प्लांट का करेंगे उद्घाटन

PM Narendra Modi Kanpur Visit : पीएम नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कानपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कानपुर मेट्रो के विस्तारिट रूट मोतीझील से कानपुर सेंट्रल का उद्घाटन कर आम लोगों को सौंपेंगे। साथ ही पनकी और घाटमपुर पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे।

PM Narendra Modi Kanpur Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को कानपुर का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान उनकी जनसभा चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मैदान में होनी है। मंगलवार को इसकी तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप पहुंचे। इस दौरान सांसद, विधायक और जिले के सभी अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप ने बताया कि कानपुर महानगर में प्रधानमंत्री मोदी का दौरा प्रस्तावित है। हमारी महत्वाकांक्षी योजना कानपुर मेट्रो की है, जिसके एक फेज का लोकार्पण हो चुका है। इसी क्रम में कानपुर सेंट्रल से चुन्नीगंज का लोकार्पण होना है।

PM Narendra Modi Kanpur Visit

पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

घाटमपुर के 650 मेगावाट पावर प्लांट का उद्घाटन

उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा घाटमपुर के 650 मेगावाट पावर प्लांट का उद्घाटन होना है, जिसमें पनकी भी शामिल है। इसके अलावा दो 250 मेगावाट की परियोजनाएं हैं, जिनका शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है। इन सभी की उच्च स्तर पर समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही कानपुर में शासन की विकास की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण होगा। इसके साथ ही एक जनसभा का भी प्लान किया गया है।

End of Feed