Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मई को कानपुर में रोड शो करेंगे। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए वे कानपुर से प्रचार शुरू करने वाले हैं। पीएम मोदी कानपुर में गुमटी के कीर्तनगढ़ गुरुद्वारे में मत्था भी टेकेंगे। साथ ही वहां के सभी ग्रंथियों से बातचीत भी करेंगे। जिसके बाद उनका रोड शो शुरू होगा और संतनगर तिराहे से होते हुए खोया मंडी तक जाएगा। पीएम मोदी के रोड शो के चलते यातायात व्यवस्था में भी बदलाव रहेगा। कई रास्तों पर डायवर्जन लगाया जाएगा, तो वहीं कुछ रास्तें बंद रहेंगे। ऐसे में बाहर जानें से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार- ट्विटर)
4 मई को नहीं चलेंगी सिटी बसें
पीएम मोदी के रोड शो के चलते कानपुर के झकरकटी बस अड्डा को बंद किया जाएगा। इस दिन यात्रियों को बाकरगंज और सिग्रेचर सिटी बस अड्डे पर बसे मिलेंगी। डीसीपी यातायात आरती सिंह के अनुसार रोड शो के कारण झकरकटी बस अड्डे को 6 घंटे पहले ही बंद कर दिया जाएगा। इसकी वजह ये है कि अगर चकेरी स्थित न्यू एयरपोर्ट से पीएम की फ्लीट निकलती है, तो वह झकरकटी बस चौराहे से होते हुए गुमटी गुरुद्वारा जाएगी। वहीं फसलगंज से संचालित होने वाली सभी प्राइवेट बसें भी सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक यहां से नहीं चलेंगी। इस दौरान ये बसें भौंती से संचालित होंगी। इसके अलावा सिटी बसें भी 4 मई को नहीं चलेंगी।
शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है। रोड शो वाले पूरे रूट पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। इसके लिए रूट पर 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे नाइट विजन और वायस रिकॉर्डिंग फीचर से लैस होंगे। रोड शो के चलते गुमटी बाहर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके अलावा गुरुवार से ही गुमटी बाजार में वाहन खड़े नहीं होंगे।
एंबुलेंस के लिए मार्ग
- रोड शो के दिन महाराजपुर, नर्वल, चकेरी, जाजमऊ और उन्नाव की ओर से जो एंबुलेंस आएंगी, वो बीमा चौराहा या जेके चौराहा से कैंट होते हुए वीआईपी रोड होकर गुजरेंगी।
- जो एंबुलेंस घाटमपुर, सजेती, नौबस्ता, साढ़, बिधनू, सेन पश्चिम पारा, रेउना, बर्रा, गुजैनी, हनुमंत विहार, गोविंद नगर, किदवई नगर, जूही की तरफ से आएंगी, उन्हें विजय नगर चौराहा से सब्जी मंडी से दाएं मरियमपुर चौराहा होते हुए पालीवाल तिराहे से होकर निकला जाएगा।
- शहर में एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। एबुलेंस के भीड़भाड़ में फंसने पर हेल्पलाइन नंबर- 9305104387 से मदद ले सकते हैं।
