कानपुर में अपहरण-हत्या: किशोरी के सिर, चेहरे और छाती पर चोट, रेप कर हैवानों ने उतार दिया मौत के घाट

यूपी के कानपुर में चार दिन से लापता नाबालिग लड़की की दुष्कर्म कर हत्या की गई। किशोरी के सिर, चेहरे और छाती पर चोट के निशान पाए गए, जिससे लगता है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

कानपुर: जिले के महाराजपुर इलाके से चार दिन पहले लापता हुई 13 वर्षीय छात्रा की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। लापता लड़की का शव उसके पैतृक गांव के बाहर एक ईंट भट्ठे के पास एक खेत से गुरुवार को बरामद किया गया, जो यहां महाराजपुर से बमुश्किल एक किलोमीटर की दूर है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पैतृक गांव और पड़ोसी गांव के कई युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

girl mass rape.

(सांकेतिक फोटो)

हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आयुक्त अखिल कुमार अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) हरीश चंदर और पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) श्रवण कुमार सिंह के साथ निरीक्षण करने और जांच की निगरानी करने मौके पर पहुंचे। कथित बलात्कार और हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के वास्ते खोजी कुत्ता दल और फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया। पुलिस उपायुक्त श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आठवीं कक्षा की छात्रा सोमवार को अपनी बकरियों को खोजने गई थी और उसके बाद वह लापता हो गई थी।

End of Feed