कानपुर

Trains Delayed Due To Fog: भीषण कोहरे में थमी ट्रेनों की चाल, वंदे भारत इतने घंटे लेट, जानें क्या है ट्रेनों का शेड्यूल

Trains Delayed Due To Fog: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों की समय सारिणी बिगड़ गई है। सुबह स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनें शाम को पहुंच रही हैं और शाम को पहुंचने वाली अगली सुबह।

Image

कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट

Photo : BCCL

कानपुर: इन दिनों कड़ाके की ठड़ का कहर जारी है। शीतलहर के बीच ठिठुरन के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कोहरे का सितम भी जारी है। लिहाजा, ट्रेनें, हवाई जहाज और सड़कों पर बसों इत्यादि की चाल धीमी पड़ गई है। खासकर, लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों का हाल बेहाल है। कोहरे के कारण कम हुई विजिबिलिटी के कारण कई मुख्य ट्रेनें और वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं।

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस लेट

दरअसल, इन दिनों उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कानपुर-दिल्ली समेत कई शहरों में पहाड़ों जैसी ठिठुरन ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस ठंड के बीच कोहरे का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित है। ट्रेनों का हाल ऐसा है कि यात्री परेशान हैं। खासकर, वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रही है। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को वाराणसी से शाम को सेंट्रल पहुंचने वाली ट्रेन आधी रात के बाद आ सकी। इसी तरह नई दिल्ली से सुबह आने वाली ट्रेन दोपहर बाद आई।

110 ट्रेनों की थमी चाल

इतना ही नहीं श्रम शक्ति एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन स्वर्ण शताब्दी और राजधानी समेत लंबी दूरी की 110 ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। वहीं, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत 6:30 बजे के स्थान पर 2:07 बजे रात अपने गंतव्य पर पहुंची। नई दिल्ली से आने वाली ट्रेन सुबह 10:08 बजे के बजाय दोपहर बाद 3:19 बजे पहुंची। वहीं, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 11:23 बजे की जगह शाम को 5:00 बजे पहुंची।

समय से इतने घंटे चल रहीं ट्रेनें

इसी प्रकार श्रम शक्ति सुबह 6:15 के निर्धारित समय स्थान पर शाम 4:07 बजे पहुंची। इसके अलावा नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस, काशी महाकाल एक्सप्रेस, अजमेर सुपरफास्ट, विक्रमशिला, दरभंगा अमृत भारत, नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी, नई दिल्ली तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, राजेंद्र नगर टर्मिनल तेजस राजधानी, सियालदह राजधानी, गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों देरी से आईं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article