कानपुर में डबल मर्डर, अवैध संबंध के शक में पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पत्नी के किसी दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध होने के शक में एक पति ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने उसके बाद सास के सिर पर लोहे से छड़ से वार कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।

Kanpur Crime News: कानपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने दूसरे पुरुष के साथ पत्नी के अवैध संबंध के शक में धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी ने सास के सिर पर लोहे की छड़ से वार कर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। घर से चीख-पुकार सुनाई देने पर पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया आरोपी ने हत्या की वारदात को रविवार रात चकेरी स्थित अपने घर में अंजाम दिया है।

Crime News

कानपुर डबल मर्डर

अवैध संबंध के शक में पत्नी और सास की हत्या

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने आरोपी की पहचान जोसफ पीटर उर्फ बादल के रूप में की थी। पुलिस ने मृतक की पहचान कामिनी सिंह (39) और उसकी मां पुष्पा (62) के रूप में की है। दोनों चकेरी में फ्रेंड्स कॉलोनी में रहती थीं। नगर के अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक निजी कैंटीन में काम करने वाले जोसफ पीटर को शक था कि दिल्ली के एक युवक से उसकी पत्नी का अवैध संबंध था। अधिकारी ने आगे बताया कि रविवार को अपनी पत्नी को बाहर घुमाने के लिए जोसफ ने एक ऑटो किराए पर मंगवाया था, लेकिन पत्नी ने जाने से इनकार कर दिया जिससे दोनों के बीच बहस हो गई।

End of Feed