कानपुर में लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, साथ जी न सके तो कपल ने कर ली आत्महत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 23, 2024, 07:08 PM IST

कानपुर में एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने खाने में जहर मिलाकर उसे खाया, जिससे उन दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे।

Kanpur News: कानपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कानपुर के रेउना में एक प्रेमी युगल ने साथ जीने-मरने की कसम को सच कर दिखाया। प्रेमी युगल साथ जी नहीं सके, तो उन्होंने मौत चुना ली और आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि यह घटना कानपुर के रेउना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां मंगलवार को प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सहायक पुलिस आयुक्त (घाटमपुर) रणजीत कुमार ने बताया कि 23 वर्षीय व्यक्ति और 16 वर्षीय लड़की एक-दूसरे से प्यार करते थे और दोनों एक ही समुदाय के थे और चचेरे भाई-बहन थे।

crime Scene

सांकेतिक फोटो।

दोनों करना चाहते थे शादी

पुलिस ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार इसके खिलाफ थे। सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि सोमवार देर शाम 23 वर्षीय व्यक्ति लड़की के घर तब पहुंचा जब उसके परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। उन्होंने कहा कि इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया।

End of Feed