कानपुर

Kanpur Road Accident: तेज रफ्तार से आ रही कार नाले में जा गिरी, 6 लोगों की मौत 2 घायल

Kanpur Road Accident: कानपुर के सिकंदरपुर में एक कार नियंत्रण खोने से दुर्घटना का शिकार हो गई। नियंत्रण खोने के कारण कार नाले में जा गिरी और उसमें बैठे 6 लोगों की मौत हो गई। इस कार में बैठे दो बच्चे घायल हो गए हैं।

Image

कानपुर सड़क दुर्घटना

Kanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक भीषण सड़क दुर्घटना की जानकारी सामने आई है। यहां तेज रफ्तार से आ रही कार का अचानक नियंत्रण बिगड़ने गया। नियंत्रण खोने से कार नाले में जा गिरी। इस दौरान दुर्घटना में 6 लोगों की जान चली गई और 2 बच्चे घायल हो गए। जेसीबी की सहायता से कार को नाले से बाहर निकाल कर बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

नाले में गिरी कार

ये दर्दनाक हादसा सिकंदरा थाना जगन्नाथपुर के पास हुआ है। यहां तेज रफ्तार से आ रही कार के नियंत्रण खोने के कारण वह नाले में जा गिरी। इस कार में 2 बच्चों समेत 8 लोग मौजूद थे। कार के साथ दुर्घटना का शिकार हुए 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानियों लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को भी बुलाया। जेसीबी की सहायता से कार को बाहर निकाला गया और दो बच्चों को रेस्क्यू किया गया। घटना में घायल हुए दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेसीबी की सहायता से गाड़ी में मौजूद बाकी लोगों के शवों को भी निकाला गया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने 6 लोगों को मृत घोषित किया है।

घर वापसी के दौरान हुई दुर्घटना

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग मुर्रा गांव और शिवराजपुर गांव के रहने वाले थे। ये सभी लोग कार में इटवा के फूक गांव में हो रहे एक शादी समारोह से घर वापस लौट रहे थे, उसी दौरान हुई दुर्घटना के शिकार हो गए। कहा जा रहा है, कि बिगड़े मौसम की वजह से कार दुर्घटना का शिकार हुई है। बारिश की वजह से सकड़ पर फिसलन थी। तेज रफ्तार से आ रही कार इसका शिकार हुई और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article