कानपुर

कानपुर के इन दो पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण, 20 लाख से अधिक लोगों के लिए बनेंगे मनोरंजन के केंद्र

कानपुर के किदवई नगर में स्थित म्यूजिकल फाउंटेन पार्क और मिक्की हाउस का रूप बदलने वाला है। नगर आयुक्त ने इसे विकसित करने के आदेश जारी किए हैं। जल्द ही इसे विकसित कर लिया जाएगा।

Image

पार्क। (फाइल फोटो)

Photo : BCCL

Kanpur Fountain Park: कानपुर में बदहाल पड़े म्यूजिकल फाउंटेन पार्क का रूप संवरने वाला है। लोग जल्द ही इस पार्क का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए कानपुर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। कानपुर नगर निगम दक्षिणी इलाके को मनोरंजन केंद्र बनाने जा रहा है और इसी क्रम में म्यूजिकल फाउंटेन पार्क को संवारने की तैयारी है। इसके लिए ढाई करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही मिक्की हाउस को भी पिकनिक स्पाट के तौर पर विकसित किया जाएगा।

कानपुर के 20 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

इन दोनों पार्क के संवर जाने कानपुर के दक्षिणी क्षेत्र में रहने वाले 20 लाख से अधिक लोगों को घूमने के लिए कहीं और नहीं जाना होगा, बल्कि उन्हें अपने इलाके में बेहतरीन अनुभव मिलेगा। नगर आयुक्त ने इस काम को जल्दी पूरा करने के लिए आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि जल्द से जल्द फाउंटेन पार्क का काम शुरू किया जाए और मिक्की हाउस में पड़े कबाड़ को हटा कर उसे सुंदर रूप दिया जाए।

नगर आयुक्त ने दिए आदेश

नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि म्यूजिकल फाउंटेन और मिक्की हाउस दोनों को विकसित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे मनोरंजन केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा।

24 साल पहले बनकर हुआ था तैयार

आपको बता दें कि म्यूजिकल फाउंटेन पार्क पूर्व महापौर सरला सिंह के कार्यकाल में तैयार हुआ था। इस पार्क को 2000 में चालू किया गया था और यह पार्क पिछले 15 वर्षों से बदहाली की मार झेल रहा है। समय-समय पर इस पार्क को विकसित करने की मांग की जा रही थी। इसके बाद नगर आयुक्त ने इसे विकसित करने के आदेश दिए हैं। जहां म्यूजिकल फाउंटेन पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए ढाई करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वहीं, मिक्की हाउस को विकसित करने के लिए अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गठित की गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article