कानपुर

कानपुर नगर निगम में नौ करोड़ के टेंडर होने बाकी, आचार संहिता लागू होने से पहले होंगे जारी

कानपुर नगर निगम अपने नौ करोड़ रुपये के बाकी कार्यों के लिए टेंडर खोलने जा रहा है। टेंडर खुलते ही काम शुरू करने आदेश हैं। इनमें कई विकास कार्य शामिल हैं।

Image

कानपुर नगर निगम।

Photo : Twitter

Kanpur News: कानपुर नगर निगम अपने बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने में जुट गया है, क्योंकि चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने से टेंडर नहीं हो पाएगा। इसलिए, नगर निगम इस पर तेजी से ध्यान दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, कानपुर में फिलहाल नौ करोड़ रुपये के विकास कार्य होने हैं। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है और 16 मार्च को पांच करोड़ व 19 मार्च को चार करोड़ रुपये के टेंडर जारी करने की तैयारी में जुट गया है।

टेंडर खोलने की तैयारी

नगर निगम के मुख्य अभियंता ने कहा कि हम बचे हुए टेंडर को खोलने जा रहे हैं और वर्क ऑर्डर के साथ ही काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बाकी सभी कार्यों के लिए भी टेंडर जल्द कराने की तारीख तय कर ली गई है। उन्होंने कहा कि टेंडर के साथ वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू कर दिया जाएगा।

कानपुर के कुछ प्रमुख कार्यों की सूची

कार्यरुपये
गंगा मेला रूट पर हॉट मिक्स प्लांट से पैचवर्क7.99 लाख रुपये
टेलीफोन एक्सचेंज साकेत नगर से कंजड़न पुरवा मोड़ तक सड़क सुधार8.99 लाख रुपये
पुराने गंगा पुल पर गेट के सामने फर्श सुधार9.77 लाख रुपये
लखनऊ फाटक से सिद्धेश्वर मंदिर 90 मीटर जल निकासी3.53 लाख रुपये
पुराने गंगा पुल पर लाइटिंग कार्य8.78 लाख रुपये
विश्व बैंक बर्रा स्थित पार्क का सुंदरीकरण9.98 लाख रुपये
Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article