कानपुर को रफ्तार देने आएंगे PM Modi, 24 अप्रैल को होगा 5 नए मेट्रो स्टेशनों का उद्घाटन!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कानपुर आ सकते हैं। उनके इस दौरे के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस यात्रा के दौरान वह चुन्नीगंज, परेड, बड़ा चौराहा, नयागंज और कानपुर सेंट्रल नाम से तैयार हुए 5 नए मेट्रो स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी कानपुर मेट्रो में सफर भी कर सकते हैं।

कानपुर शहर को रफ्तार देने के प्रयास लगातार जारी हैं। एक समय कानपुर को ईस्ट का मैनचेस्टर कहा जाता था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की ट्विन सिटी के रूप में कानपुर का विकास तेजी से हो रहा है। इसी कड़ी में कानपुर में मेट्रो का संचालन भी किया जा रहा है। कानपुर मेट्रो सेवा को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रयासों के तहत एक बड़ा कदम आगामी 24 अप्रैल को उठाया जाएगा।

Kanpur_Metro

24 अप्रैल को 5 मेट्रो स्टेशनों का उद्घाटन कर सकते हैं पीएम मोदी

जी हां, आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पूरी तरह से बनकर तैयार पांच नए मेट्रो स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह स्टेशन बनकर तैयार हैं और उद्घाटन का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए सभी पांचों मेट्रो स्टेशनों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

End of Feed