Green Highway से जुड़ेंगे यूपी के 4 जिले, कानपुर-कबरई हाईवे परियोजना को मिली केंद्र से मंजूरी, अब तैयार होगा DPR

Kanpur Kabrai Green Highway: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की कमेटी ने कानपुर-कबरई ग्रीन हाईवे परियोजना को डीपीआर बनाने की मंजूरी दे दी है। 112 किमी लंबा यह फोरलेन ग्रीन हाईवे कानपुर से कबरई तक बनेगा। इसके निर्माण से कानपुर-सागर रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा।

Kanpur Kabrai Green Highway: कानपुर-कबरई ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट को DPR (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के लिए मंजूरी मिल गई है। यह फोरलेन ग्रीन हाईवे परियोजना 112 किलोमीटर लंबी होगी, जिसे कानपुर से कबरई तक बनाया जाएगा। इसका डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी हैदराबाद की कंपनी एसेन इंफ्रा को दी गई है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण का अनुमानित बजट करीब 3700 करोड़ रुपये होगा। इस हाईवे के बनने से कानपुर-सागर रोड पर ट्रैफिक कम होगा। इसके अलावा बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास होने के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Road

सांकेतिक फोटो

परियोजना की तैयारी हुई तेज

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार कानपुर-कबरई ग्रीन हाईवे परियोजना को नेशनल प्लानिंग ग्रुप (NPG)से अलाइमेंट की मंजूरी पहले ही मिल चुकी थी। जिसके बाद यह प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की कमेटी के पास भेजा गया। जहां से इस प्रोजेक्ट का डीपीआर बनाने की स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश के बाद इस परियोजना की तैयारी तेज हो गई है और इसकी रूपरेखा बननी भी शुरू हो गई है।

End of Feed