कानपुर

Kanpur Hit and Run: मंदिर के बाहर सो रहे साधु दंपत्ति, तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौके पर मौत

Kanpur Hit and Run: कानपुर में मंदिर के बाहर सो रहे दो साधु दंपति को एक तेज रफ्तार कार रौंदते हुए फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है।

Image

मंदिर के बाहर सो रहे साधु दंपत्ति, तेज रफ्तार कार ने रौंदा

Kanpur Hit and Run: उत्तर प्रदेश में कानपुर के परमट इलाके में आनंदेश्वर मंदिर के बाहर सो रहे बुजुर्ग साधु दंपती को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में पति-पत्नी दोनों की ही मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद कार चालक घटनास्थल से मौके देख फरार हो गया। मंदिर में दर्शन के लिए आए लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कार ने मंदिर के बाहर सो रहे दंपति को रौंदा

पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और घटनास्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों की जांच करके घटना के बारे में और अधिक साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच के बाद ही कुछ भी विस्तार से बताया जा सकेगा। आस पास के लोगों की मानें तो दंपती मंदिर के आसपास के इलाके में भिक्षा मांग कर अपना भरण-पोषण करते थे। दिन भर भिक्षा मांगने के बाद रात में मंदिर के पास आकर सो जाते थे। इस हिट एंड रन की घटना के समय भी दंपती सड़क पर आराम कर रहे थे।

इस मामले में कानपुर के पुलिस उपायुक्त ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना ग्वाल टोली के अंतर्गत परमट चौकी क्षेत्र में एक अज्ञात दंपती का शव मिला है। इस मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि दंपती पर एक अज्ञात वाहन के चढ़ जाने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आगे बताया कि छानबीन करने पर पता चला कि व्यक्ति का नाम निर्भयानंद और पत्नी का नाम शांति देवी था। यह दोनों पास के ही एक गांव के रहने वाले थे। इस संबंध में सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की जा रही है। अज्ञात वाहन चालक और वाहन के बारे में पता करने की कोशिश की जा रही है। इसके बारे में शीघ्र ही पता करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article