झांसी में आमने-सामने से भिड़ी दो कारें, टक्कर लगने से हवा में उछला बाइक सवार, तीन लोग घायल; देखें CCTV वीडियो

Jhansi Road Accident: झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के झोकन बाग में देर रात को दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दौरान कार के पीछे आ रहा बाइक सवार भी टक्कर लगने से हवा में उछल गया। इस हादसें में कार सवार पति-पत्नी और 6 माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Jhansi Car Accident: झांसी में देर रात को दो कारों की आमने-सामने से भिडंत हुईं। जिसमें एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया और हवा में उछलकर नीचे गिरा। इस हादसे में कार में सवार दंपत्ति और 6 महीने का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

Car Accident

दो कारों की टक्कर

ओवरटेक की कोशिश में हुई टक्कर

यह घटना झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के झोकन बाग इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि दूसरी कार को ओवरटेक करने के दौरान यह घटना हुई। सीसीटीवी विडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार को दूसरी कार सामने से टक्कर मारती है। इस दौरान कार के पीछे एक बाइक सवार भी आ रहा होता है, वह बाइक सवार भी घटना की चपेट में आ जाता है। इस हादसे में घायल हुए लोगों को झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

End of Feed