Kanpur News: ससुराल ने की क्रूरता की सारी हदें, दहेज के लिए बहू के कमरे में छोड़ा सांप, हालत गंभीर

Kanpur News:कानपुर में दहेज के लिए ससुराल पक्ष ने महिला को कमरे में बंद कर कोबरा सांप छोड़ दिया। सांप के डसने के बाद महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में दहेज का एक बेहद क्रूर और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उन्होंने उसे एक कमरे में बंद किया और उसमें जहरीला सांप छोड़ दिया। कोबरा सांप ने महिला को डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि महिला की चीख-पुकार के बीच ससुराल के लोग उसकी मदद करने की बजाए कमरे के बाहर खड़े होकर हंस रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पीड़िता की बहन ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kanpur News

कानपुर में दहेज के लिए बहू के कमरे में छोड़ा सांप (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दहेज के लिए जानलेवा साजिश

यह पूरा मामला कानपुर के कर्नलगंज इलाके का है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता रेशम का निकाह 19 मार्च 2021 को शहनवाज से हुआ था। शादी के कुछ ही महीनों बाद ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी। शुरुआती समय में पहले डेढ़ लाख रुपये की मांग की, जिसे रेशम के परिवार ने किसी तरह पूरा किया। लेकिन इसके बाद यह मांग और बढ़ी और इस बार रेशमा के ससुराल ने 5 लाख रुपये की मांग की। जब रेशम का परिवार यह राशि नहीं दे पाया, तो ससुराल वालों ने उसे एक पुराने कमरे में बंद कर दिया और देर रात उस पर सांप छोड़ दिया। महिला की चीख-पुकार के बावजूद, उन्होंने कोई मदद नहीं की।

End of Feed