Kanpur के कलक्टरगंज गल्ला मंडी में लगी भीषण आग, 2 झुलसे, विस्फोट से धुएं में लिपटा इलाका

यूपी के कानपुर शहर स्थित कलक्टरगंज गल्ला मंडी में भीषण आग लगने से 2 लोगों के झुलसने की सूचना है। आग लगने के बाद क्षेत्र में घना धुआं फैल गया और सिलेंडरों में विस्फोट से स्थिति और गंभीर हो गई। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

कानपुर : शहर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में स्थित गल्ला मंडी और गोदाम में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड ने केमिकल गोदाम, बारदाना और रुई के गोदाम समेत तमाम दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। CFO दीपक शर्मा के मुताबिक, अब तक करीब 30 दुकानों और गोदाम में आग लगी है। वहीं इस हादसे में 2 लोगों के झुलसने की भी बात सामने आई है।

Fire Collectorganj Galla Mandi

कलक्टरगंज गल्ला मंडी में लगी भीषण आग

कलक्टरगंज में हैं ये दुकानें

गौरतलब है कि, यहां पर बारदाने और बोरे सिलने का काम किया जाता है। बड़ी संख्या में गल्ला-राशन, गुड़ और रुई की दुकानें हैं। इसके अलावा कई गोदाम भी हैं। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे हुई इस घटना के बाद फायर कर्मी लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। मीरपुर, लाटूश रोड और कर्नलगंज फायर स्टेशन से 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं।

End of Feed