कानपुर

उन्नाव में डंपर और बाइक की टक्कर से भीषण हादसा, तीन भाइयों की मौत; चालक मौके से फरार

Unnao Road Accident: उन्नाव में एक डंपर से दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें दो जुड़वा भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। तीनों लोग शादी समारोह में खाना बनाकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

Image

फाइल फोटो

Unnao Road Accident: उन्नाव उन्नाव में रविवार रात को बिहार-बक्सर रोड पर भीषण हादसा हो गया। जहां एक बाइक की डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दूसरी बाइक में सवार दो भाई घायल हो गए। तीनों लोग एक शादी समारोह में खाना बनाने गए थे और देर रात में दो बाइक से वापस लौट रहे थे। इस हादसे के बाद डंपर का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

तंदूरी बनाने का काम करते थे मृतक

इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान बिहार थानाक्षेत्र के मानिकापुर निवासी अरबाज खान (16), उसका जुड़वा भाई आदिल (16) और उनके मौसेरे भाई भगवंतनगर निवासी सरफराज (22) के तौर पर हुई है। दोनों जुड़वां भाइयों का बड़ा भाई अरमान खान और मौसेरा भाई अफताब इस हादसे में घायल हुए हैं। ये लोग शादी समारोह में भट्टी पर तंदूरी बनाने का काम करते थे। रविवार को तीनों युवक रायबरेली के दिग्पालगंज पठई में एक शादी समारोह में काम करने गए थे। जहां से रात में करीब 2 बजे बाइक से तीनों घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान बिहार बक्सर रोड पर सरायं मनिहार में ईंट भट्ठे के पास उनकी बाइक की एक डंपर से टक्कर हो गई।

डंपर की तलाश कर रही पुलिस

हादसे के दौरान एक बाइक पर अरबाज, आदिल और सरफराज बैठे थे। जिनकी इस दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर बैठे अरमान और अफताब घायल हो गए। जिनकों प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस टक्कर डंपर का पता लगा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article