Hamirpur Road Accident: हमीरपुर में तेज रफ्तार का कहर, टैंकर-ट्रॉली की टक्कर में तीन की मौत

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के नेशनल हाईवे 34 पर एक टैंकर और ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर एक तेज रफ्तार टैंकर और ट्रॉली की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है, वहीं एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को वाहनों से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

हमीरपुर सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया और हादसे में मरने वाले लोगों के संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

End of Feed