कानपुर

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल के हृदय रोग संस्थान में बनेगी नई इमरजेंसी और डे केयर सेंटर, 46.43 करोड़ के बजट को मिली मंजूरी

Kanpur News: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान के नए इमरजेंसी और डे केयर सेंटर का निर्माण के प्रोजेक्ट और बजट को शासन की मंजूरी मिल गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी और डे केयर के निर्माण का फैसला लिया गया है।

Image

हृदय रोग संस्थान में बनेगी नई इमरजेंसी और डे केयर सेंटर

Photo : iStock

Kanpur News: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में स्थित हृदय रोग संस्थान में नई इमरजेंसी और डे केयर सेंटर बनाने की तैयारी की जा रही है। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी भी मिल गई है और इसके साथ ही बजट का प्रस्ताव भी पास हो चुका है। नई इमरजेंसी और डे केयर सेंटर बनाने के इस नए प्रोजेक्ट के लिए 46.43 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति मिल गई है। बता दें कि एलएलआर संक्रामक रोग अस्पताल के बचे हुए आधे हिस्से में लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान के नए इमरजेंसी और डे केयर सेंटर का निर्माण किया जाएगा।

हृदय रोग संस्थान में बनेगी नई इमरजेंसी और डे केयर

मिली जानकारी के अनुसार, हृदय संस्थान के लिए बन रहे इमरजेंसी और डे केयर के तीन मंजिला भवन में करीब 160 बेड, कार्डियक यूनिट और कार्डियक सर्जरी का इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) बनाया जाएगा। इसमें दो ऑपरेशन थियेटर और दो कैथ लैब होंगे। यहां हृदय रोगी मरीजों की 24 घंटे सर्जरी, एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधाएं मिलेगी। हृदय रोग संस्थान के विस्तार के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी देते हुए निर्माण एजेंसी को 10 करोड़ रुपये की पहली किस्त दी है।

नई इमरजेंसी और डे केयर सेंटर में होगी ये सुविधाएं

हृदय रोग संस्थान की नई इमरजेंसी में कार्डियक मेडिसिन के 20 बेड का सीसीयू, कार्डियक सर्जरी के 20 बेड के आईसीयू, सर्जिकल वार्ड में 60 बेड, मेडिसिन में 60 बेड का होंगे। इसके साथ ही तीन मंजिल के इस भवन में दूसरी मंजिल पर 2 ओटी और दो कैथ लैब का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ इस भवन में ऑनलाइन ऑक्सीजन लाइन, होल्डिंग एरिया और डे-केयर की सुविधा भी उपलब्ध होगी। बताया जा रहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए ब्लॉक का निर्माण करने का फैसला लिया गया है। साथ ही इसका निर्माण जल्द से जल्द पूरा किए जाने की कोशिश की जा रही है। अस्पताल में वर्तमान में करीब 200 बेड की क्षमता है। नए ब्लॉक के निर्माण से यहां 160 बेड की क्षमता और बढ़ जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!