कानपुर

इटावा में पिता ने उठाया खौफनाक कदम, बेटे की चाहत में एक माह की बेटी की हत्या

यूपी के इटावा में एक घर में बेटी जन्म लेने के बाद उसके पिता ने उसकी हत्या कर दी। दरअसल, उसकी तीन संतानें बेटी ही थी और चौथी संतान भी बेटी ही पैदा हो गई, जिस वजह से पिता ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के इटावा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। इटावा में तीन बेटियों के बाद चौथी बेटी का जन्म होने से क्षुब्ध पिता ने एक माह की बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के थाना भर्थना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चंद्रपुरा में बबलू कुमार दिवाकर ने चौथी संतान भी बेटी होने से खिन्न होकर रविवार को नशे की हालत में एक माह की बच्ची को उसकी मां की गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया।

इलाज के दौरान बच्ची की मौत

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बबलू की पत्नी दीपू की शिकायत के आधार पर बबलू के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी शख्स गिरफ्तार

वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बबलू को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बबलू की दो शादी हुईं हैं, उसकी पहली पत्नी से दो बेटियां थीं और पहली पत्नी की मृत्यु के उपरांत उसने दूसरी शादी दीपू के साथ की। उन्होंने बताया कि दीपू से भी पहली संतान बेटी पैदा हुई। तीन बेटियां होने के बाद चौथी बेटी का जन्म हाल ही में हुआ तो इससे बबलू खिन्न रहने लगा था और शराब पीने लगा था।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article