कानपुर

Fatehpur Accident: सड़क किनारे खड़े ट्राला में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Fatehpur Road Accident: फतेहपुर में एक तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े ट्राला में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा

Fatehpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बलेनो कार खड़े ट्राला में घुस गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बड़ौरी टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

यह हादसा हाईवे पर बड़ौरी टोल प्लाजा के पास हुआ। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलेनो कार कन्नौज नंबर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कानपुर में दो दिन पहले हुआ था दर्दनाक हादसा

बता दें कि 14 अक्टूबर को यूपी के कानपुर में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। यह हादसा रामादेवी से पनकी भौती जाने वाले हाईवे पर हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था। जिससे डंपर के पीछे चल रही कार उससे जा टकराई, इसके बाद दोनों वाहनों के पीछे चल रहे ट्राला ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी।

कार पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। मृतकों की पहचान प्रतीक सिंह, गरिमा, सतीश, आयुषी व चालक विजय साहू के रूप में हुई थी।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article