कानपुर में गांजा तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गोली लगने से घायल

कानपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो गांजा तस्करों को गोली लग गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से 8-10 किलो तक मादक पदार्थ मिला है। साथ ही एक तमंचा भी बरामद किया गया है।

Kanpur Police Encounter: कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने अनुसार इन बदमाशों के पास से 8 से 10 किलो तक मादक पदार्थ प्राप्त हुआ है। महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गांजा तस्करों के बीच देर रात यह मुठभेड़ हुई। एस के सिंह, पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे से होते हुए स्कूटी पर सवार बदमाश मादक पदार्थों को लेकर आ रहे हैं। पहले से ही मुस्तैद पुलिस की टीम ने जब उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।

crimee

कानपुर में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़

घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती

एस के सिंह ने बताया, "पुलिस को पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग मादक पदार्थों की तस्करी में लगे हुए हैं। मंगलवार शाम को भी जब इस मामले में सूचना मिली तो पुलिस की टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए हैं। उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।"

End of Feed