बुंदेलखंड में बनेगा एक्सप्रेसवे मेडिकल कॉलेज, झांसी-कानपुर तक क्रांति लाएंगे इंडस्ट्रियल-डिफेंस कॉरिडोर; लखपति से बनेंगे करोड़पति

बुंदेलखंड आने वाले दिनों में विकास की नई इबारत लिखेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) जैसे कदम उठाए गए हैं। 56,000 एकड़ में बनने वाला यह देश का सबसे बड़ा औद्योगिक नगर झांसी-कानपुर के बीच आर्थिक क्रांति लाएगा, जिससे बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा।

झांसी : झांसी और चित्रकूट मंडल के संयुक्त क्रेडिट कैंप का शुभारंभ किया गया। युवा उद्यमी विकास योजना के 1,070 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया और योजना से संबंधित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। आने वाले समय में बुंदेलखंड की ताकत का एहसास अब दुनिया करेगी। सीएम युवा उद्यमी अभियान का मकसद युवाओं को उद्यमी बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है। बुंदेलखंड में 1,070 युवाओं को इस योजना के तहत ब्याज और गारंटी मुक्त 5 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया, जिसमें 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान के रूप में दी गई। कोई भी युवा जो पूंजी के अभाव में कारोबार शुरू नहीं कर पा रहा, उसके लिए यह योजना तैयार है।

Jhansi-Kanpur Industrial Corridor

बुंदेलखंड

लखपति से बने करोड़पति

ईमानदारी और धैर्य से काम करने वाले ये युवा अगली बार 10 लाख रुपये के क्रेडिट के साथ आएंगे और कुछ ही वर्षों में लखपति से करोड़पति बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं को बिजनेस में नवाचार और टेक्नोलॉजी के उपयोग की सलाह दी। महाकुंभ के उदाहरण से प्रेरित होकर उन्होंने बताया कि वहां युवाओं ने बाइक से पैसेंजर ढोकर अतिरिक्त आय कमाई। प्रदर्शनी में युवाओं के नवाचारों को देखकर उन्होंने कहा कि यह योजना नई संभावनाएं खोल रही है। उन्होंने 24 जनवरी से 31 मार्च के बीच एक लाख युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य रखा, जिसमें 2.7 लाख आवेदन मिले और 30,000 युवाओं को लोन मिल चुका है। 25 मार्च को सरकार के 8 साल पूरे होने पर हर जनपद में 1,000 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

End of Feed