Bundelkhand Expressway पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Bundelkhand Expressway Accident: यूपी के जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bundelkhand Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां जिले के एट क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Road Accident

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा

सड़क हादसे में एक परिवार के 5 लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना गिरथान गांव के पास तड़के करीब पांच बजे हुई जब बहराइच जिले के मोतीपुर निवासी बृजेश (42) कार से अपने परिवार के साथ झांसी की ओर जा रहे थे। उसने बताया कि गिरथान गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई।

End of Feed