Poonam Pandey Passes Away: पिता बिजनेसमैन बेटी बन गई फेमस मॉडल, UP के इस शहर से पूनम पांडेय ने बॉलीवुड में कैसे जमाया सिक्का

Poonam Pandey Passes Away: मॉडल व बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडेय के निधन से पूरा बॉलीवुड समेत उनके फैंस काफी दुखी हैं। आइये जानते हैं कि कैसे पूनन यूपी के एक शहर से निकलकर कैसे मायानगरी मुंबई में अपना सिक्का जमाया।

Poonam Pandey Passes Away: अपने बिंदास अंदाज के लिए फेमस रहीं मॉडल व बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडेय का 2 फरवरी को निधन हो गया। उनकी अचानक मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक की लहर में डूब गया। उनके निधन से फैंस भी अचंभित हैं। पूनम पांडेय के निधन की सूचना उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम से जारी हुई है। उनके मैनेजर ने बताया कि 1 फरवरी की रात सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आइये जानते हैं कि वो किस शहर से ताल्लुक रखती थीं और उन्होंने एक मध्यम परिवार से निकलकर कैसे मायानगरी मुंबई में एक कामयाब मॉडल और एक्ट्रेस के रूप में पहचान बनाई।

Poonam Pandey Passesway

पूनम पांडेय

कानपुर में है घर

बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडेय का जन्म 11 मार्च 1991 में हुआ था। वे उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के रहने वाले एक समृद्ध परिवार में जन्मी थीं। पूनम पांडे के माता-पिता का नाम शोभनाथ पांडेय और विद्या पांडेय है। उनके भाई नीलेश पांडेय और बहन का नाम श्रद्धा पांडेय है। पिता एक बिजनेसमैन हैं। उनके करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर हुई। उनके मॉडलिंग के शौक ने उन्हें मायानगरी मुंबई की सैर कराई। वह ग्लैडरैग्स मैनहंट और मेगामॉडल प्रतियोगिता में भाग लिया और शीर्ष नौ प्रतियोगियों में से एक बन गईं। फिर वह फैशन पत्रिका के कवर पेज पर नजर आईं। उन्होंने साल 2013 में अभिनय की तरफ रुख किया। बॉलीवुड करियर की शुरुआत अमित सक्सेना की निर्देशित फिल्म नशा के जरिए की। फिल्म में उनका काफी बोल्ट अंदाज देखने मिला था।

End of Feed