Poonam Pandey Passes Away: अपने बिंदास अंदाज के लिए फेमस रहीं मॉडल व बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडेय का 2 फरवरी को निधन हो गया। उनकी अचानक मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक की लहर में डूब गया। उनके निधन से फैंस भी अचंभित हैं। पूनम पांडेय के निधन की सूचना उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम से जारी हुई है। उनके मैनेजर ने बताया कि 1 फरवरी की रात सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आइये जानते हैं कि वो किस शहर से ताल्लुक रखती थीं और उन्होंने एक मध्यम परिवार से निकलकर कैसे मायानगरी मुंबई में एक कामयाब मॉडल और एक्ट्रेस के रूप में पहचान बनाई।
कानपुर में है घर
बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडेय का जन्म 11 मार्च 1991 में हुआ था। वे उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के रहने वाले एक समृद्ध परिवार में जन्मी थीं। पूनम पांडे के माता-पिता का नाम शोभनाथ पांडेय और विद्या पांडेय है। उनके भाई नीलेश पांडेय और बहन का नाम श्रद्धा पांडेय है। पिता एक बिजनेसमैन हैं। उनके करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर हुई। उनके मॉडलिंग के शौक ने उन्हें मायानगरी मुंबई की सैर कराई। वह ग्लैडरैग्स मैनहंट और मेगामॉडल प्रतियोगिता में भाग लिया और शीर्ष नौ प्रतियोगियों में से एक बन गईं। फिर वह फैशन पत्रिका के कवर पेज पर नजर आईं। उन्होंने साल 2013 में अभिनय की तरफ रुख किया। बॉलीवुड करियर की शुरुआत अमित सक्सेना की निर्देशित फिल्म नशा के जरिए की। फिल्म में उनका काफी बोल्ट अंदाज देखने मिला था।

पूनम पांडेय का निधन
अपने विवादित बयानों से बटोरीं सुर्खियां
पांडेय अक्सर अपने ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कामुक तस्वीरें साझा करती थीं। उनकी इन्हीं तस्वीरों की बदौलत ही ख्याति प्राप्त हुई। साल 2011 क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारतीय टीम के जीतने पर उन्होंने न्यूड होने की बात भी सोशल मीडिया पर कही थी। हालांकि, भारतीय टीम के विश्वकप जीतने के बाद उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में कहा था कि सुर्खिया बटोरेने के लिए ऐसी बात कही थी। फिर पूनम ने 1 सितंबर 2020 को गोवा में अपने लंबे समय के प्रेमी सैम बॉम्बे से शादी कर ली थी। उनके स्पष्टवादी और निर्भीक व्यक्तित्व ने उन्हें हमेशा लाइमलाइट में रखा। हालांकि, कई बार विवादित बयानों से भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन, 2 फरवरी 2024 को महज 32 साल की उम्र में उनके निधन की खबर से फैंस काफी दुखी हैं। वे सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं।
