बजट में यूपी-बिहार के लिए बहार, हजारों करोड़ से रेल परियोजनाओं का होगा विकास; 'कवच’ सिस्टम के लिए बड़ा इंतजाम

Union Budget 2024-25: रेल मंत्री ने कहा कि आम बजट वित्त वर्ष 2024-25 के लिए यूपी, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड की रेल परियोजनाओं के लिए 42,312 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके अतिरिक्त स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली ‘कवच’ (Kavach Equipment) ​​की स्थापना के लिए 1,112.57 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Union Budget 2024-25: आम बजट 2024-25 में केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के लिए बडे़ बजट का प्रावधान किया है। इन राज्यों की रेल परियोजनाओं (Rail Projects) के लिए 42,312 करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया है। सरकार का दावा है कि यूपीए सरकार (UPA Government) की अपेक्षाकृत इन राज्यों में पिछले 10 सालों में बजट आवंटन में 25-30 गुना वृद्धि हुई है। अब तीन गुना तेजी से नए रेलवे ट्रैक (Rail Track) बिछाकर यात्रा को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। दावा है कि उत्तराखंड को छोड़कर सभी राज्यों में रेलवे ट्रैक का सौ फीसदी विद्युतीकरण किया जा चुका है। रेल मंत्री के मुताबिक, इस बजट में 18 फीसदी हिस्सा केवल उत्तर प्रदेश के लिए दिया गया है। रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि 2024-25 में यूपी को 19,848 करोड़ रुपये दिए गए।

विपक्ष के आरोप निराधार-रेल मंत्री वहीं, विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए रेल मंत्री अश्विनी चौबे (Railway Minister Ashwini Chaube) ने कहा कि आम बजट में गैर बीजेपी राज्यों की उपेक्षा के आरोप बिल्कुल निराधार हैं। इस बजट में पश्चिम बंगाल के लिए 13,971 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यूपीए गवर्नमेंट के दौरान यही बजट 4380 करोड़ रुपये दिया गया था। उधर, उत्तराखंड को विकास की धार देने के लिए 5,131 करोड़ रुपये सिर्फ रेल परियोजनाओं के लिए दिए गए हैं। यहां 11 रेलवे स्टेशन विकसित हो रहे हैं। कुल 25,941 करोड़ रुपये की लागत से तीन परियोजनाएं चल रही हैं।

End of Feed