Kanpur News: कानपुर की लापता युवती की हत्या, पूछताछ में बड़ा खुलासा; अस्पताल संचालक ने किया सरेंडर

कानपुर में लापता युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार एम्बुलेंस चालक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि युवती की हत्या कर शव बुलंदशहर में फेंक दिया था। युवती ने पहले आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में एक अस्पताल संचालक ने भी सरेंडर किया है।

Kanpur Murder Case: कानपुर के बर्रा इलाके से लगभग दो सप्ताह पहले लापता हुई 21 वर्षीय युवती का शव बुलंदशहर में मिला है। पुलिस के अनुसार, युवती की हत्या उन्नाव के एक निजी अस्पताल के मालिक और उसके भतीजे ने कथित तौर पर गला घोंटकर कर दी थी और अपराध छुपाने के लिए शव को बुलंदशहर में फेंक दिया था। मामला तब सामने आया जब एक आरोपी विवेक पटेल ने पुलिस पूछताछ के दौरान कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार की। उसने इस मामले में देवकांत उत्तम की संलिप्तता का भी खुलासा किया।

Kanpur Murder

पुलिस के मुताबिक पटेल और देवकांत उत्तम गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते युवती का शव लेकर बुलंदशहर पहुंचे और जहांगीराबाद इलाके में फेंक दिया।

End of Feed