Kanpur: शोएब ने पत्नी दीपिका को उतारा मौत के घाट, लव मैरिज का खौफनाक अंत; आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां लव मैरिज के महज तीन महीने के भीतर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। पनकी थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में 29 वर्षीय दीपिका सैनी का शव संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस को शक है कि हत्या दीपिका के पति शोएब ने की, जो वारदात के बाद से फरार है।

Kanpur Murder: कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात हुई है। रतनपुर स्थित रामगंगा एन्क्लेव के एक फ्लैट में 29 वर्षीय दीपिका सैनी का शव बरामद हुआ है। आरोप है कि दीपिका के पति शोएब खान उर्फ सौरभ ने घरेलू विवाद के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शादी के महज 90 दिनों के भीतर हुए इस कत्ल ने प्रेम विवाह के दावों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

kanpur deepika murder

घटना की जानकारी देते DCP वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी

तीन महीने पहले ही की थी शादी

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दीपिका और शोएब ने अक्टूबर 2025 में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों रामगंगा एन्क्लेव के फ्लैट नंबर B-54/9 में रहने लगे थे। उनके साथ दीपिका का 4 साल का बेटा भी रहता था। परिजनों के मुताबिक, शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे छोटी-छोटी बातों पर दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे।

End of Feed