Kannauj Accident: कन्नौज के छिबरामऊ इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रक सीधे दुकानों में जा घुसा और पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें - Agra: 4 महीने तक बेटी की लाश के साथ घर में रहा पिता, परफ्यूम से छिपाई दुर्गंध; पुलिस को मिला कंकाल
घायलों की हालत नाजुक
यह हादसा छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के भावलपुर में हुआ। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे ट्रक तालग्राम की तरफ जा रहा था। तभी भावलपुर गांव के पास ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी से अचानक नियंत्रण खो दिया। जिससे ट्रक की टक्कर पहले दो बाइकों से हुई, जिसके बाद यह सीधे दुकानों में घुसकर पलट गया। इस दौरान वहां मौजूद कई लोग इस ट्रक की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर घायल लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में घायल सभी लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
ट्रक चालक हादसे के बाद फरार
दुर्घटना के बाद सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस ने क्रेन को बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाया और यातायात बहाल किया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस उसकी तलाश कर रही है और घटना की जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
