Kannauj News: सराफा व्यापारी की पत्नी की हत्या का खुलासा, घर में घुसकर की लूटपाट और मर्डर; मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कन्नौज में सराफा व्यापारी की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने लूटपाट के बाद महिला की हत्या की थी।

Kannauj Police Encounter: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सराफा व्यापारी की पत्नी के साथ लूटपाट और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

kannauj murder

कन्नौज हत्याकांड में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

घर में घुसकर महिला के साथ लूटपाट, फिर हत्या

यह सनसनीखेज वारदात छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बनवारी नगर में हुई। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। आरोपी ने घर में घुसकर पहले लूटपाट की और फिर बेरहमी से महिला की हत्या कर दी। जब मृतका के पति और बेटा घर लौटे तो गेट खुला मिला और कमरे में बेड पर महिला का शव पड़ा था। उसके चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटों के के निशान थे और उसके पहने हुए जेवर भी गायब थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

End of Feed