कल का मौसम 20 April 2025 : बारिश के साथ आएगा आंधी-तूफान, ठनका-ओलावृष्टि से रहें सावधान; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 20 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक बिहार, हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ आंधी और बारिश के संकेत दिए हैं। उधऱ, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में आंशिक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में मौसमी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। खासकर, पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से गर्मी से राहत मिल रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान बर्फबारी के साथ आकाशीय बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के आसार हैं, जिससे बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लगेगा। इधर, मैदानी राज्यों हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों, राजस्थान, झारखंड और बिहार में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। यहां अगले 2 दिन तक बादल छाए रहने के साथ आंधी और बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत रहेगी, लेकिन किसानों के लिए ये अच्छी खबर नहीं है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में बेमौसम बारिश दस्तक देगी। उधर, पश्चिम बंगाल में अच्छी बारिश के संकेत हैं। दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भीषण गर्मी के बीच बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। बेंगलुरु समेत कई शहरों में प्री मॉनसून के असर से रोजाना 4 बजे शाम से रात्रि 8 बजे तक लाइट बारिश जारी रहेगी।

Kal Ka Mausam 20  April 2025

कल का मौसम

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में अगले 2 दिन गर्मी से राहत रहने के संकेत हैं। स्काईमेट के मुताबिक, राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसमी एक्टीविटी देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने 12 जिलों में मेघ गर्जन और मध्य गति की हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान खगड़िया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सुपौल, किशनगंज, सहरसा, अररिया, बांका, जमुई, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर और भागलपुर में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने की चेतावनी है। पिछले 10 दिन में ठनका से 61 लोगों की मौत की खबर है।

End of Feed