72 घंटे आंधी संग बादल बरसेंगे मूसलाधार, कोहरा-शीतलहर का पूर्वानुमान; IMD ने किया सावधान

Kal Ka Mausam, 14 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) ने देश के विभिन्न राज्यों में ठंड को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। अगले 72 घंटे के दौरान तमिलनाडु, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में गरज चमक, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के साथ यूपी एवं बिहार में कोहरा व कड़ाके की सर्दी के आसार जताए गए हैं। उधर, पहाड़ों में कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में शीतलहर चलने से सिहरन महसूस होगी।

कल का मौसम कैसा रहेगा 14 नवंबर 2025 : मौसम के लिहाज से अगले कुछ दिन उतार चढ़ाव वाले हो सकते हैं। उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने के साथ कोहरा और पॉल्यूशन का लेवल बढ़ेगा। वहीं, आईएमडी ने 14 और 15 नवंबर को दक्षिण भारत में बादलों के बरसने के संकेत दिए हैं। खासकर, केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्य द्वीप के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान गरज चमक, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश के साथ आसपास के राज्यों में मौसमी गतिविधियां होने के चांस बन रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट में अब घने कोहरे के साथ सर्दी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में शीतलहर के कारण सर्दी के ग्राफ में इजाफे के संकेत दिए हैं। दिल्ली से लेकर बिहार तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और कई इलाकों में घना कोहरा छाया नजर आएगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फीली हवाओं के प्रभाव से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक गलन वाली सर्दी परेशान करेगी।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
कश्मीर3°C13°C
शिमला6°C17°C
देहरादून9°C20°C
चंडीगढ़11°C24°C
दिल्ली11°C26°C
जयपुर12°C27°C
भोपाल13°C26°C
मुंबई22°C31°C
लखनऊ12°C27°C
पटना15°C26°C
कोलकाता17°C27°C

End of Feed